6 May Ka Itihas: आज ही के दिन कसाब को मिली थी मौत की सजा

वही 1632 में 6 मई को ही शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। 2002 में आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।

author-image
Sneha Singh
New Update
history.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 6 मई का इतिहास इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2010 में आज ही के दिन कसाब को मौत की सजा सुनाई गई थी। वही 1632 में 6 मई को ही शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। 2002 में आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।

6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2015 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, बाद में हाईकोर्ट ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया था।

2. 2010 में आज ही के दिन मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

3. 2002 में आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।

4. 2001 में आज ही के दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय ने सीरिया में मस्जिद का दौरा किया था और वह किसी मस्जिद में जाने वाले पहले पोप थे।

5. 1999 में आज ही के दिन महाराष्ट्र राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया था।

6. 1997 में 6 मई को ही बैंक ऑफ इंग्लैंड को स्वायत्तता दी गई थी।

7. 1910 में आज के ही दिन जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने थे।

8. 1857 में आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।

9. 1840 में आझ ही के दिन दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।

10.1739 में आज ही के दिन चिमाजिअप्पा के नेतृत्व में, मराठों ने वसई अभियान पर विजय प्राप्त की और उत्तरी कोंकण को ​​मराठा साम्राज्य में लाया।