Jharkhand की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में छापेमारी, भाजपा ने दी अपनी प्रतिक्रिया

ईडी ने आज झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
ed businessman

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ईडी ने आज झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। इस छापेमारी पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार की अंतहीन कहानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। 

ईडी की इस छापेमारी पर भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने कहा, "कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद के आवास से 300 करोड़ नकद बरामद की गई थी। दस करोड़ से भी अधिक मुख्यमंत्री के करीबी पंकज मिश्रा के सहयोगी के आवास से मिला था। अब आलमगीर आलम के निजी सचिव के आवास से 25 करोड़ से भी अधिक बरामद की गई है। आलमगीर आलम को जल्द से जल्द हिरासत में लेना चाहिए। उनसे पूछताछ होनी चाहिए। चुनाव आयोग को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।"