प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड

author-image
New Update
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वित्त वर्ष 2021-22 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर का उच्चतम वार्षिक एफडीआई यानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दर्ज किया है। साल 2020-21 में यह 81.97 अरब अमेरिकी डॉलर थी।