महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी

author-image
New Update
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को राजनीति में आने के बजाय घर जाकर खाना बनाने के लिए कहा है। उनकी इस टिप्पणी से अब विवाद खड़ा हो गया है। पाटिल के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है और एनसीपी ने भी पलटवार कर दिया है। बता दें कि पाटिल ने बुधवार को मुंबई में राज्य भाजपा इकाई के चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की।