बसपा ने स्वीकार की हार

author-image
New Update
बसपा ने स्वीकार की हार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव परिणाम में भाजपा ने लगातार बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं। वह 10859 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 289376 मत मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 278517 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 246838 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है, वह मतगणना स्थल से लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में और मजबूती से आएंगे।