महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता

author-image
New Update
महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 42 पदक जीत चुका है। इसमें 14 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। नियमित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया था। इसके बाद भारत ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।