कृष्ण जन्माष्टमी पर मौनी रॉय ने गाया अपना पसंदीदा श्लोक

author-image
New Update
कृष्ण जन्माष्टमी पर मौनी रॉय ने गाया अपना पसंदीदा श्लोक

एएनएम न्यूज: एंटरटेनमेंट: हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्‍ण को बहुत अधिक महत्‍व दिया गया है। केवल देश में ही नहीं विदेश में भी सैकड़ों कृष्‍ण भक्‍त हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्‍ण की जो भक्ति करता है श्री कृष्‍ण उसे मिल जाते हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय भी कृष्ण जन्मष्टामी के मौके पर अपना और अपनी मम्मी का फेवरेट श्लोक पढ़ती (गाती) नजर आईं है। जिसका वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो में मौनी रॉय ट्रेडिशनल लुक में श्लोक पढ़ती नजर आ रही हैं। वो अपने कानों में बड़े-बड़े इअरिंग पहने भी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने पहले सभी को 'हरे कृष्णा' कहा फिर उन्होंने श्लोक पढ़ना शुरू किया। उनका ये श्लोक उनके प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर रहा हैं।