घर के मुख्य द्वार पर क्यों लगाई जाती है गणेश प्रतिमा?

author-image
New Update
घर के मुख्य द्वार पर क्यों लगाई जाती है गणेश प्रतिमा?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गणपति चतुर्दशी की तैयारियां चारों ओर जोरों-शोरों से चल रही हैं। वास्तु अनुसार घर का मुख्य द्वार अगर दक्षिण या उत्तर दिशा में हो तभी गणेश जी की प्रतिमा लगाएं। अगर मुख्य द्वार पूर्व या पश्चिम दिशा में है तो गणेश जी की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि वास्तु अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। गणेश जी की जो प्रतिमा घर के मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं ध्यान रखें कि उनकी सूंड़ वामवर्त होनी चाहिए। वहीं घर के अंदर लगाने वाली प्रतिमा की सूंड़ दक्षिणावर्त होनी चाहिए। घर में गणेश जी की बैठी हुई मुद्रा में मूर्ति लगानी चाहिए। वहीं कार्यस्थल पर गणपति की खड़ी मुद्रा वाली मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।