करवाचौथ पर चांद निकलने का सही समय

author-image
New Update
करवाचौथ पर चांद निकलने का सही समय

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : करवा चौथ का पावन त्योहार 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को है। इसबार करवा चौथ व्रत के दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है। साथ ही इस दिन शुक्र और बुध के एक ही राशि कन्‍या में रहने से लक्ष्मी नारायण योग बना रहा है। वहीं बुध और सूर्य भी एक ही राशि में रहकर बुधादित्‍य योग बना रहे हैं। लिहाजा ऐसी शुभ स्थिति में की गई पूजा-पाठ पति-पत्‍नी के लिए सौभाग्‍य लाएगी।



कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी आरंभ- 13 अक्टूबर 2022, सुबह 1 बजकर 59 मिनट

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी समाप्त- 14 अक्टूबर 2022, सुबह 3 बजकर 8 मिनट

करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 13 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 1 मिनट से शाम 7 बजकर 15 मिनट

अवधि- 1 घंटा 14 मिनट

चंद्रोदय समय- रात 8 बजकर 19 (13 अक्टूबर 2022)