हज या उमराह करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा फैसला

author-image
New Update
हज या उमराह करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा फैसला

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : सऊदी अरब सरकार ने हज या उमराह करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक अब कोई भी महिला अपने पुरुष साथी (महरम) के बिना भी हज या उमराह के लिए सऊदी अरब जा सकती हैं। इससे पहले हज या उमराह करने क लिए महिला के साथ पुरुष होना जरूरी था जिसके चलते कई महिलाएं यहां तक नहीं पहुंच पाती थीं। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने घोषणा की कि अब महिलाएं बिना किसी महरम के हज या उमराह कर सकती हैं।

इस फैसले को लेकर पूर्व मंत्री इब्राहिम हुसैन ने कहा कि महिलाएं पहले से ही कई बाधाओं का सामना करती थीं। उन्हें हज या उमराह करने के लिए पुरुष साथी ढूंढना मुश्किल होता है। अगर मिल भी जाता है तो महंगाई का बोझ बढ़ जाता है। महिलाओं को बिना मेहरम हज या उमराह करने की अनुमति देना उनके जीवन को सरल बनाना है।