राष्ट्रपति का आंध्र दौरा कल

author-image
New Update
राष्ट्रपति का आंध्र दौरा कल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पर्यटन विभाग की प्रसाद परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जिले के श्रीशैल मंदिर में भी जाएंगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति हैदराबाद से हेलीकॉप्टर से मंदिरों के शहर पहुंचेंगी।