होलिका दहन में गोबर के उपले का महत्व

author-image
New Update
होलिका दहन में गोबर के उपले का महत्व

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बड़े त्योहारों में से एक है होली का पर्व। मान्यता है कि, होलिका दहन में गाय के गोबर के उपलों को जलाना शुभ होता है। जानिए इसके धार्मिक महत्व के बारे में।



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। इसलिए लोग जितनी बुरी चीजें हैं होलिका दहन के साथ भस्म कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि, हिंदू धर्म में गाय पूज्नीय होती है और उसके गोबर की भी लोग पूजा करते हैं। गोबर के उपलों को शुभता का प्रतीक मानते हैं और इन्हें जलाने से आस-पास की नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं। हिंदू धर्म में किसी की मृत्यु होने पर शव के पास उपलों को जलाया जाता है जिससे नकारात्मक शक्ति घर में विराजमान ना हो। यज्ञ हो या हवन गाय के गोबर का इस्तेमाल हर धार्मिक चीजों में किया जाता है।