चिरेका में हर्ष और उल्लास के साथ मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

श्री हितेंद्र मल्होत्रा, महाप्रबंधक/ चिरेका ने मुख्य समारोह स्थल डॉ. बी. आर. अंबेडकर खेल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह का प्रारम्भ चिरेका सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों द्वारा राष्ट्र गान से हुआ। 

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
16 chireeka

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, चित्तरंजन: चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ 15 अगस्त 2024 को मनाया गया। श्री हितेंद्र मल्होत्रा, महाप्रबंधक/ चिरेका ने मुख्य समारोह स्थल डॉ. बी. आर. अंबेडकर खेल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह का प्रारम्भ चिरेका सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों द्वारा राष्ट्र गान से हुआ। 

श्रीमती नमिता मल्होत्रा, अध्यक्षा, चिरेका महिला कल्याण संगठन कि गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस समारोह में चिरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, चिरेका के प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारीगण,कर्मचारी एवं एसोसिएशन व यूनियन के सदस्यों,प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। महाप्रबंधक महोदय ने रेल सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा, सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और चिरेका भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसे उपस्थित सभी ने सराहा।इस पावन अवसर पर अपने संबोधन में श्री मल्होत्रा ने भारत के स्वन्त्रता सेनानियों व अमर शहीदों की महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए उन्हें नमन किया। 

श्री मल्होत्रा ने रेलइंजन उत्पादन क्षेत्र में चिरेका की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबतक रिकॉर्ड 228 रेल इंजनों के सफलता पूर्वक उत्पादन पर सम्पूर्ण चिरेका परिवार को बधाई दी तथा विभिन्न विभागों द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों का उल्लेख किया। श्री मल्होत्रा ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। डॉ. बी. आर. अंबेडकर खेल परिसर में समारोह का समापन “वन्दे मातरम” राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हुआ। चिरेका के डानकुनी इकाई, चिरेका महिला कल्याण संगठन की शिशु विहार,आशा किरण, मशाला सेंटर, चिरेका रेल सुरक्षा बल द्वारा भी राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया।