कार्यपालक निदेशक (सिविल) व परियोजना प्रधान, मैथन अंजनी कुमार दुबे ने किया राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन

मैथन परियोजना में 78वां स्वाधीनता दिवस डीवीसी मध्य विद्यालय राइट बैंक के मैदान में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (सिविल) व परियोजना प्रधान, मैथन अंजनी कुमार दुबे थे,

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Maithan

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : मैथन परियोजना में 78वां स्वाधीनता दिवस डीवीसी मध्य विद्यालय राइट बैंक के मैदान में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (सिविल) व परियोजना प्रधान, मैथन अंजनी कुमार दुबे थे, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया तथा परेड में हिस्सा ले रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड तथा विभिन्न स्कूलों के प्लाटूनों का निरीक्षण किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत विगत 8 दशकों में कला, इंजीनियरिंग, शिक्षा, चिकित्सा, खेल तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जबकि हमारे पड़ोसी अस्थिरता के शिकार हैं स्वतंत्रता के लगभग 1 साल के बाद देश की प्रथम बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना के रूप में दामोदर घाटी निगम अस्तित्व में आई तब से राष्ट्र के प्रगति में अपना अहम योगदान देते आ रही है। वर्तमान में 6700 मेगावाट क्षमता को बढ़ाते हुए सन् 2032 तक 15000 मेगावाट उत्पादन करने का लक्ष्य है।

समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान हमारा पीएफ 76.78℅ प्रतिशत रहा है। सीआईएसएफ के जवानों द्वारा आतंकवादी हमले के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने तथा आग लगने पर जान-माल की रक्षा करने संबंधी करतबों का प्रदर्शन किया। अंत में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाले कार्मिकों के बच्चों को सम्मानित किया गया। पूरे परेड का संचालन निरीक्षक ददन सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीत कुमार सिन्हा, अभिजीत चक्रवर्ती, राम स्नेह शर्मा संजय शर्मा, डॉक्टर यू .कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।