गोशाला के दिवार के नीचे दबाकर एक व्यक्ति समेत एक गाय कि मौत

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुये गोशाला में मवेशियों को बचाने के गये व्यक्ति की दिवार के नीचे दबकर हुई मौत, एक गाय घायल एवं एक कि मौत।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
baraboni

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुये गोशाला में मवेशियों को बचाने के गये व्यक्ति की दिवार के नीचे दबकर हुई मौत, एक गाय घायल एवं एक कि मौत। लगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह बाराबनी ब्लॉक के इटापारा ग्राम पंचायत के रानीगंजचट्टी गांव में अपने मवेशियों को बचाने गये अशोक बंदोपाध्याय (52) की मौत टूटे दिवार में दबने से हो गई। बताया जा रहा है की रानीगंजचट्टी गांव में बंदोपाध्याय परिवार की गौशाला में करीब 20/25 गायें रखी हुई थीं। परिवार के सदस्य अशोक बंदोपाध्याय को सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक गौशाला से तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने अपने चाचा भोलानाथ बंदोपाध्याय के साथ गौशाला से गायों को सुरक्षित निकालने लगे तभी गोशाला की एक दिवार उनके ऊपर गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहियोग से दिवार के मलबे से अशोक एवं दबी गायों को निकाला गया और केलाजोरा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने घायल अशोक को मृत घोषित कर दिया इधर घटना में एक गाय की भी मौत हो गई और एक घयाल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसनसोल जिलापोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया।