अग्निमित्रा पाल ने आदिवासियों को सौंपे संगीत वाद्ययंत्र

आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के सरपी गांव में कुछ आदिवासियों को संगीत वाद्ययंत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए बताया कि

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
paul789

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के सरपी गांव में कुछ आदिवासियों को संगीत वाद्ययंत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए बताया कि ममता बनर्जी के राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थित बेहद खराब है। पुलिस प्रशासन टीएमसी नेताओं के इशारे पर काम कर रही यही वजह है कि आज तक ईडी अधिकारियों पर हमला करने वाले शेख शाहजहां को गिरफ्तार नही किया जा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की पुलिस के संरक्षण में शेख शाहजहां संदेशखली ने छुपा हुआ है। वहीं शिक्षक के पद पर नियुक्ति की मांग पर आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके साथ है ओर पार्टी की तरफ से उनके हर आंदोलन में उनको सहयोग किया जाएगा। दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में 80 के करीब पुलिस अधिकारियों के तबादले पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी अपने मनपसंद पुलिस अधिकारियों के तबादले कर रही हैं ताकि वह चुनाव में नतीजों को प्रभावित कर सकें।