सीटू कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला! साजिश या श्रमिक आंदोलन पर हमला?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही दोषियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
4 CITU

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: जामुड़िया क्षेत्र के सतग्राम में स्थित माकपा के श्रमिक संगठन सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स) के कार्यालय में रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है वही स्थानीय सीटु नेता ने इस तोड़फोड़ के पीछे राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक यह घटना संगठित तरीके से की गई है और इसके पीछे राजनीतिक तत्वों का हाथ हो सकता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस श्रीपुर फाड़ी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही दोषियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। 

सीटू कार्यालय पर हुई इस तोड़फोड़ की घटना ने श्रमिकों में आक्रोश पैदा कर दिया है और संगठन के नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसके बारे में जानकारी देते हुए श्रमिक संगठन सीटू नेता तापस कवि ने बताया कि कल रात ऐसा लगता है कि कुछ शराबी किस्म के लोगों ने पार्टी कार्यालय को नुकसान पंहुचया है। इसके अलावा टीएमसी के एक समर्थक के घर के सामने भी गंदगी फेंकी गई है। उन्होंने आशंका जताई कि इसमें राजनीतिक साजिश हो सकती है।