भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन, CM के इस्तीफे की मांग

भाजपा का आरोप है कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुए महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ में मंगलवार को जब पश्चिम बंगाल छात्र समाज की तरफ से नबान्नो अभियान

author-image
Jagganath Mondal
New Update
jk nagar

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : भाजपा का आरोप है कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुए महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ में मंगलवार को जब पश्चिम बंगाल छात्र समाज की तरफ से नबान्नो अभियान के जरिए छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से पीडित महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग की जा रही थी तब पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण तरीके से आंदोलन को रोकने की कोशिश की गई। भाजपा ने इसके खिलाफ बुधवार को 12 घंटे के बंगाल बंद का आव्हान किया गया। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर जेके नगर मोड़, बोगड़ा चट्टी मोड़, चांदा मोड़ एवं निंघा मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की गई। भाजपा कार्यकर्ताओ ने हाथों में भाजपा का झंडा थाम रखा था। इन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की तथा नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर पुलिस के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक राष्ट्रीय राजमार्ग से हटा दिया। इस बारे में भाजपा मंडल चार आसनसोल ग्रामीण अध्यक्ष संदीप गोप एवं मंडल तीन अध्यक्ष बृजमोहन पासवान ने कहा कि बंगाल पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहती है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़फोड़ कर सबूतों को नष्ट करने के दौरान बंगाल पुलिस मुक दर्शक बनी हुई थी। लेकिन कल और आज शांतिपूर्ण तरीके से पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि फिर भी इस आंदोलन को दबाया नहीं जा सकेगा और बंगाल पुलिस जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश कर रही है उससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि कोलकाता में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ जो घटना घटी है उसके खिलाफ भाजपा का यह आंदोलन जारी रहेगा और वह इस मुद्दे पर ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग पर आंदोलन करते रहेंगे। जे के नगर मोड़ पर भाजपा के संजय यादव, गोपाल गुप्ता, बसंत ठाकुर, लालटू माझी सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं बोगड़ा चट्टी मोड़ पर भाजपा के बृजमोहन पासवान, साधन माजी, सुमिता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कर्मी उपस्थित थे।