राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास विभाग की पहल पर शुक्रवार प्रखंड के छह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गाय के एक-एक बछियों का वितरण किया गया। शुक्रवार दोपहर सालानपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित वितरण समारोह में बीडीओ रुशाली कलेर, पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, सालानपुर बीएलडीओ सुमना घरामी मौजूद थे।