पुलिस की गाड़ी चालक का शव मिलने से हड़कंप

पुलिस वाहन के चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वाहन चालक अखिलेश कुमार सिंह उर्फ़ शुभम सिंह बीते 16 अप्रैल रविवार से लापता बताया जा रहा था।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
police ADPC

Police ADPC

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: पुलिस वाहन के चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वाहन चालक अखिलेश कुमार सिंह उर्फ़ शुभम सिंह बीते 16 अप्रैल रविवार से लापता बताया जा रहा था। बताया जा रहा है शुभम सिंह हीरापुर थाने के न्यू टाउन इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। और वर्तमान में शुभम कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फाड़ी में अस्थाई चालक था। बताया जा रहा है कि सोमवार को हीरापुर पुलिस ने भूतनाथ मंदिर के समीप से मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की थी एंव आज मंगलवार रात उसकी शव बर्नपुर दामोदर नदी के समीप बरामद हुई। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। वही मामले को लेकर यह कायश लगाया जा रहा है कि सुभम की हत्या कर उसके शव को दामोदर नदी के किनारे फेक दिया गया है।