नगर निगम के स्वास्थ्यकर्मीयों और स्थानीय लोगों के बीच छिड़ गई बहस, क्या है वजह ?

स्वास्थ्यकर्मीयों की इलाके के लोगों से बहस छिड़ गई। निवासियों की शिकायत है कि यह डेंगू इसलिए फैल रहा है क्योंकि सफाई कर्मचारी समय पर इलाके की सफाई नहीं करते हैं।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
DMC hlt wkr & ppl

Debate broke out between municipal health workers and local people in durgapur

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: दुर्गापुर में फिर से डेंगू का प्रकोप देखा जा रहा है। त्योहारी के दौरान दुर्गापुर के वार्ड नंबर 31 में डेंगू के कई मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह जब दुर्गापुर नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मी उस वार्ड के नुनिया पाड़ा, बतुल पाड़ा इलाके में गये तो उन्हें स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्यकर्मीयों की इलाके के लोगों से बहस छिड़ गई। निवासियों की शिकायत है कि यह डेंगू इसलिए फैल रहा है क्योंकि सफाई कर्मचारी समय पर इलाके की सफाई नहीं करते हैं।

विपक्ष भी इस मुद्दे पर मुखर हो रहा है। नगर निगम की प्रशासनिक मंडल पर बीजेपी और वामदलों ने तीखा हमला बोला है। हालांकि प्रशासनिक मंडल की सदस्य राखी तिवारी ने सफाई न हैने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। हालांकि इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर साफ सफाई नहीं होती जिस वजह से यहां पर मच्छरों का आतंक बन गया है। दो व्यक्तियों का कहना था कि उनको भी डेंगू हुआ था। जिससे उनको काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी, उनको पहले विधान नगर उसके बाद वर्दमान जाकर इलाज करवाना पड़ा था। इनका कहना है कि इलाके में साफ सफाई नहीं होती जिस वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि राज्य सरकार डेंगू के आंकड़ों को छुपा रही है। 

वहीं विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह सिर्फ 31 नंबर वार्ड की समस्या नहीं है। पूरे पश्चिम बंगाल की यही समस्या है साफ सफाई नहीं होती। विभिन्न नगर निगम अपना काम नहीं करते है जिस वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इनका कहना है कि दुर्गापुर नगर निगम की मियाद 2022 में ही खत्म हो चुकी है, लेकिन अभी तक चुनाव नहीं हुआ है। सिर्फ पांच लोगों का एक प्रशासनिक मंडल काम चल रहा है, जिस वजह से लोगों को सही ढंग से नागरिक सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। अगर प्रशासनिक मंडल ने इस पर फौरन कोई कार्रवाई नहीं की तो स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है।