सालानपुर प्रखंड में मछली बीज का वितरण

आशर आलो संघ महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सहयोग मतस्य विभाग द्वारा प्रखंड 70 मछुआरों को मछली के बीज वितरित किया गया। प्रत्येक मछुआरों को 20 किलोग्राम रोहू, कतला एवं पोन्ना मछ्ली के बीज दिया गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Distribution of fish seeds in Salanpur block

Distribution of fish seeds in Salanpur block

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : सालानपुर प्रखंड पंचायत समिति की पहल से आशर आलो संघ महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सहयोग मतस्य विभाग द्वारा प्रखंड 70 मछुआरों को मछली के बीज वितरित किया गया। प्रत्येक मछुआरों को 20 किलोग्राम रोहू, कतला एवं पोन्ना मछ्ली के बीज दिया गया। इस दौरान सालानपुर प्रखंड बीडीओ देबांजन विश्वास, प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, मतस्य विभाग अधिकारी काजी एमडी जुवेद समेत महिला समूह की सभी सदस्य मौजूद थे।

मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सालानपुर प्रखंड के 70 मछुआरों को लगभग बीस किलो मछली दी गयी। मछली बीज को जलाशय में पाला जायेगा जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।