ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई चारपहिया वाहन

सूत्रों के अनुसार रानीगंज से पांडबेश्वर की ओर एक चार पहिया जाइलो गाड़ी तेज गति से आ रही थी। तभी अचानक उसके सामने एक ऑटो आ गया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
asansol.
  • एक ऑटो को बचाने के चक्कर में पलट गया एक चारपहिया वाहन 
  • वाहन के चालक को आईं मामूली चोटें 
  • एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: एक ऑटो को बचाने के चक्कर में एक चारपहिया वाहन पलट गया, जिससे एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार को पांडवेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 पर तुमुनी ब्रिज से सटे इलाके में हुई।

सुत्रों के अनुसार रानीगंज से पांडबेश्वर की ओर एक चार पहिया जाइलो गाड़ी तेज गति से आ रही थी। तभी अचानक उसके सामने एक ऑटो आ गया। ओटो को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन नियंत्रण खो बैठा और राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरा। घटना में वाहन के चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

घटना की खबर पाकर पांडबेश्वर पुलिस स्टेशन और पांडबेश्वर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाया गया और पांडेबेश्वर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को छुट्टी दे दी गयी लेकिन गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया।