राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) स्थित बासंती इंस्टिट्यूट हॉल में 8 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह आयोजित की गयी। श्री विजय कुमार, महाप्रबंधक, मुख्य अतिथि ने चिरेका परिवार की महिलाओं को इस दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि चिरेका के प्रगति में आप सभी का योगदान अति बहुमूल्य है। जिसे भुलाया नहीं का सकता है।/anm-hindi/media/post_attachments/63c69428-17b.jpg)
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्रीमती किरन बधान, अध्यक्ष, चिरेका महिला कल्याण संगठन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन सम्पूर्ण महिला जगत के लिए महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने का दिन है। महिलाओं को प्रगति तेज करने का समय आ गया है। महिलाओं के योगदान बिना समाज का निर्माण अधूरा है। परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महिला को शिक्षित करना जरुरी है क्योंकि इनकी योगदान से समाज और परिवार की तरक्की निर्भर करती है। इस दिवस पर आप सभी महिलाओं को मेरी हार्दिक बधाई।/anm-hindi/media/post_attachments/8b869db0-f08.jpg)
ज्ञात हो कि इस वर्ष के थीम “एक्सीलरेट एक्शन'” के साथ चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) स्थित बासंती इंस्टिट्यूट हॉल में आज 8 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को महाप्रबंधक महोदय और अध्यक्षा महोदया के द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार, महाप्रबंधक, चिरेका और श्रीमती किरन बधान, अध्यक्षा चिरेका महिला कल्याण संगठन को आयोजक समिति के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर शानदार स्वागत से की गयी। दोनों ही अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में महिला कर्मचारियों द्वारा श्लोक प्रस्तुति और स्वागत गान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
श्री रंजन मोहंती, मुख्य कार्मिक अधिकारी और श्रीमती टुलू चक्रवर्ती एसीएमएस ने भी इस मौके पर अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख विभागाध्यक्षगण सहित वरिष्ठ अधिकारी, चिरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, महिला कर्मचारी और पर्यवेक्षकगण उपस्थित थे।