राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: चित्तरंजन रेल शहर के हिल टॉप पहाड़ी की चोटी पर बिना किसी अनुमति के कई पेड़ काट दिए गए। जंगल से घिरे शांत पर्यावरण से भरपूर चित्तरंजन शहर में हिल टॉप के पहाड़ी की चोटी पर शाल, शीशम एवं सोनाझुरी जैसे कई पेड़ को रेल प्रशासन ने भूमि से उखाड़ दिया व कटाई कर दी जिसकी आलोचना स्थानीय लोग कर रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगो ने घटना को देखा कि लगभग 60 विभिन्न प्रकार के पेड़ काटे जा चुके। जिसके बाद भारी हंगामा हुआ।खबर वन विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंची। घटना की खबर मिलने के बाद दुर्गापुर डीएफओ अनुपम खा ने आसनसोल टी रेंज अधिकारी को मामले की जाँच का आदेश दिया। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर गए, तो उन्हें पता चला कि चिरेका जैसी सरकारी संस्था ने ऐसा अनैतिक कार्य किया है जो कतई स्वीकार्य नहीं था। वनाधिकारी ने चित्तरंजन रेलवे कारखाना प्रबंधन को नोटिस एवं मामले में जुर्माना लगाया। इस मामले में पूछे जाने पर चिरेका पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।