माकपा, तृणमूल कांग्रेस, भाजपा से अब लोगों का भंग हो गया मोह!

उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रेरित होकर युवा वर्ग कांग्रेस के प्रति ज्यादा आकर्षित हो रहे है। कांग्रेस से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े यही प्रयास चलाया जा रहा है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
8 jamuria

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत खास केंदा स्थित जामुड़िया ब्लॉक दो कांग्रेस कार्यालय में रविवार शाम को विभिन्न दलों से आए लोगों को कांग्रेस में शामिल किया गया। कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक दो अध्यक्ष भक्तिपदो चक्रवर्ती द्वारा कांग्रेस का झंडा पकड़ा सभी को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया। कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक दो अध्यक्ष भक्तिपदो चक्रवर्ती ने कहा की माकपा, तृणमूल कांग्रेस, भाजपा से अब लोगों का मोह भंग हो गया है इसलिए सभी कांग्रेस पर भरोसा जताने लगे है। उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रेरित होकर युवा वर्ग कांग्रेस के प्रति ज्यादा आकर्षित हो रहे है। कांग्रेस से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े यही प्रयास चलाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव मिथुन हरिजन ने कहा की विभिन्न क्षेत्रों के युवा कांग्रेस पार्टी से जुड़े इसी प्रयास को लगातार चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा की केंदा, हरिपुर, खुट्टाडीह आदि क्षेत्रों के लगभग 120 लोग विभिन्न दलों को छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता मोहम्मद सिराज, विकास कोल, पार्थ मंडल, शेख जुबैद, बबलू बाउरी, विकास बाउरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।