कविगुरु को  किया गया याद

कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में स्थापित कविगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस मौक़े पर सबसे पहले महाप्रबंधक श्री एस. सी. मित्रा ने माल्यार्पण किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
kavi guru 07

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : ईसीएल का कुनुस्तोड़िया क्षेत्र सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में हमेशा से ही अग्रणी रहा है। इसी क्रम में आज (07/08/2024 को) कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में स्थापित कविगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

इस मौक़े पर सबसे पहले महाप्रबंधक श्री एस. सी. मित्रा ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात वहाँ उपस्थित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कविगुरु के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कविगुरु को स्मरण करते हुए महाप्रबंधक श्री मित्रा ने कहा कि कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर का व्यक्तित्व और कृतित्व का मयार इतना बड़ा है कि इसमें समस्त मानव जाति के हित की भावना निहित हो जाती है और इससे हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल की कुनुस्तोड़िया शाखा की अध्यक्षा श्रीमती कंचन माला अपनी साथी सदस्याओं के साथ विशिष्टता से उपस्थित रहीं और गुरुदेव के प्रति श्रद्धा अर्पित किये।