Durgapur: विरोध प्रदर्शन, समान काम के लिए समान वेतन

उनका आरोप है कि आसनसोल निगम के सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है, जबकि इसी जिले के दुर्गापुर नगर निगम का वेतन (Salary) नहीं बढ़ा है और उन्हें न्यूनतम सरकारी लाभ भी नहीं मिल रहा है।

author-image
Sneha Singh
New Update
equal pay

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: आज यानि सोमवार को सफाई कर्मियों (sweepers) ने भुगतान समेत कई मांगों को लेकर दुर्गापुर नगर निगम (Durgapur Municipal Corporation) के मुख्य द्वार को जाम कर विरोध प्रदर्शन (Protest) किया। उनका आरोप है कि आसनसोल निगम के सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है, जबकि इसी जिले के दुर्गापुर नगर निगम का वेतन (Salary) नहीं बढ़ा है और उन्हें न्यूनतम सरकारी लाभ भी नहीं मिल रहा है। वही कांग्रेस श्रमिक संगठन आईएनटीयूसी ने सफ़ाई कर्मचारियों के इस आंदोलन के समर्थन में आज के विरोध कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में बिना किसी सर्कुलर के नए सफाई कर्मियों की नियुक्ति तो की जा रही है, लेकिन उनको वंचित किया जा रहा है। 

दुर्गापुर नगर निगम के अधिकारियों के लिए 43 वार्डों के सफाई कर्मचारियों को पीड़ा सहनी पड़ रही है, लेकिन ये सफाई कर्मचारी कोरोना के बाद से अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। इस मांगों से संबंधित ज्ञापन दुर्गापुर नगर निगम अधिकारियों को सौंप दिया गया है, अगर फिर भी काम नहीं हुआ तो सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। हालांकि, दुर्गापुर नगर निगम प्रशासक मंडली के उपाध्यक्ष अमिताभ बनर्जी (Amitabh Banerjee) ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा। अगर इस आंदोलन के बाद भी समान वेतन नहीं मिला तो जरूरत पड़ने पर दुर्गापुर शहर के 43 वार्डों के नागरिक सेवा बंद कर आंदोलन में शामिल होंगे।