कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की त्रैमासिक बुलेटिन समृद्धि के नवीन अंक का विमोचन

त्रैमासिक बुलेटिन 'समृद्धि' का यह अंक वित्त-वर्ष 2024-25 का पहला अंक (अप्रैल-जून, 2024) का है। इस मौक़े पर महाप्रबंधक एस सी मित्रा ने 'समृद्धि' के प्रकाशन से जुड़े सभी कर्मियों की सराहना की और इसके लगातार प्रकाशन की कामना की।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
18 jamuria

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जामुड़िया: गुरुवार को ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र से प्रकाशित होने वाली त्रैमासिक बुलेटिन 'समृद्धि' के नवीन अंक का क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में विमोचन किया गया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस. सी. मित्रा के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ विश्वजीत बंद्योपाध्याय, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक देबदीप चटर्जी, क्षेत्रीय भू-संपदा अधिकारी सी. सी. तपादार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। इस बुलेटिन में बीते तीन महीने के दौरान क्षेत्र में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों को दर्शाया गया है। त्रैमासिक बुलेटिन 'समृद्धि' का यह अंक वित्त-वर्ष 2024-25 का पहला अंक (अप्रैल-जून, 2024) का है। इस मौक़े पर महाप्रबंधक एस सी मित्रा ने 'समृद्धि' के प्रकाशन से जुड़े सभी कर्मियों की सराहना की और इसके लगातार प्रकाशन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन से क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में हुई महत्वपूर्ण गतिविधियां एक बार फिर से याद आ जाती हैं और क्षेत्र से बाहर के लोगों को क्षेत्र की गतिविधियों को जानने का मौका मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संस्था या प्रतिष्ठान का बुलेटिन प्रतिष्ठान की प्रगति-यात्रा की गवाही देता है और लिखित दस्तावेज़ के रूप में स्थापित होता है। इस क्रम में उन्होंने कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की विकास-यात्रा की गवाही 'समृद्धि' नामक यह बुलेटिन सदैव देता रहे यही कामना है। साथ ही, उन्होंने उपस्थित सभी से आग्रह किया कि 'समृद्धि' को और अधिक समृद्ध करने में सम्मिलित प्रयास करें ताकि संस्थागत बुलेटिन के रूप में यह एक मानक स्थापित कर सके।