राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: ईसीएल ऑफिसर्स वाइव्स सोसाइटी के दिशेरगढ़ शताक्षी महिला मंडल कल्याण संघ की सातग्राम-श्रीपुर शाखा के सदस्यों ने सोमवार को भनोरा-गिरमिट खान समूह क्षेत्र के गिरमिट 3 नंबर पुकुरिया आदिवासी पारा में गिरमिट गांव की 20 जरूरतमंद महिलाओं को राहत सामग्री प्रदान की।
इस दौरान शताक्षी महिला मंडल अध्यक्ष किरण झा, उपाध्यक्ष जिरक आलम, संचिता राय, अनुभा सिन्हा, गीता गिरीश, श्रीपुर शाखा अध्यक्ष अरुणा थौनोजा, मुनमुन सरकार, सुनीता कुमार, डोना कुंडू, शर्मिला सिंह, लेलिन सिंह, पूनम चौधरी, गौरी केवट, केतकी कर, कल्याणी गुप्ता मौजूद रहीं।
गरीब महिलाओं को दी गई राहत सामग्री में स्टील का घड़ा(बर्तन), गमछा, तौलिया, 5 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 1 लीटर सरसों तेल, 5 किलो आलू, मुदरी, सत्तू और नाश्ते का पैकेट और बच्चों को चॉकलेट दिया गया।