चंदन राम, एएनएम न्यूज़ : बढ़ती गर्मी और कुल्टी में पानी की त्राहिमाम के बीच आज रेलवे, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), नगर निगम और राज्य सरकार के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।
कुल्टी के निवासी पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने मनबढ़िया पंप हाउस के निरीक्षण किया। जनता के सवालों का सटीक जवाब नहीं दिया गया। जनता में उसको लेकर भरी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही स्थायी समाधान नहीं मिला बहुत बड़ा आंदोलन होगा। जल्द से जल्द सटीक जलापूर्ति चाहिए।