अंडाल में एक व्यक्ति का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी

अंडाल के सिदुली रायपारा इलाके में एक व्यक्ति का रहस्यमय ढंग से फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई।

author-image
Kanak Shaw
New Update
andal

Andal

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: अंडाल के सिदुली रायपारा इलाके में एक व्यक्ति का रहस्यमय ढंग से फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुई। आज सुबह स्थानीय लोगों ने एक कमरे में एक व्यक्ति को फांसी पर लटका देखा। उसके घर के लोगों को सूचना दी गई। घटनास्थल पर मृतक राजू बासपोर के भाई रिंकू बासपोर पंहुचे। रिंकू बासपोर के मुताबिक, अंडाल थाने की बन बहाल चौकी की पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष है। पुलिस ने आकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। सुबह सुबह ऐसी घटना से क्षेत्र में शोक फ़ैल गया है। अंडाल थाने की पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।