New Update
/anm-hindi/media/media_files/IO9hkr9i56rbdFITm4FZ.jpg)
Demonstrated in front of Barabani police station
Demonstrated in front of Barabani police station
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक आदिवासी महिला को पुलिस अधिकारी द्वारा धमकाने के आरोप में सोमवार बाराबनी थाना घेराव कर प्रदर्शन किया। आदिवासी लोगो ने मांग की तत्काल पुलिस अधिकारी महिला से माफी मांगे और उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो।बताया जा रहा है कि दोमहानी ग्रामपंचायत के गमछा गादा गाँव निवासी माकू सोरेन नामक बृद्ध महिला ने 15 सालों से रवि मुर्मू एवं उनकी पत्नी ललित मुर्मू को अपने घर में रखा हुआ था। इस दौरान माकु सोरेन के एक परिजन ने आकर रवि मुर्मू एंव उनकी पत्नी को घर खाली करने को कहा और बृद्धा माकु सोरेन ने बाराबनी थाना में रवि मुर्मू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया कि वे उनके घर में उन्हें ही रहने नही दे रहे है। जिसके बाद बाराबनी थाना पुलिस बृद्धा के घर पहुँची जहाँ रवि मुर्मू के गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी ललिता मुर्मू को घर खाली करने को कहा। इस बीच ललित मुर्मू ने आरोप लगाया है की बाराबनी थाना के पुलिस अधिकारी सोमेन घोष ने उनके साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया और कहा कि पुलिस अधिकारी द्वारा धमकाया गया। उन्होंने ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने जल्द घर खाली ना करने पर घर सेनिकाल कर फेंक देने की धमकी दी।
घटना के बाद आदिवासी समुदाय के लोगो के ने एक जुट होकर पुलिस अधिकारी के खिलाफ बाराबनी थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया, वही मामले को लेकर ललित मुर्मू ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ बाराबनी थाना में सोमवार शिकायत की है। घटना के बाद एसीपी इप्सिता दत्ता मौके पर पहुँच, सभी पहलुओं को देख रही है।