सालानपुर में आयोजित किया गया तृणमूल कांग्रेस की दीक्षा कर्मी सभा

सालानपुर ब्लॉक के हिंदुस्तान केबल्स श्रमिक मंच में मंगलवार सालानपुर ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर जिला महिला नेत्री समेत प्रखंड के विभिन्न नेताओं की उपस्थिति में "दीक्षा" कर्मी सम्मेलन का आयोजन किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
salanpur tmc

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: सालानपुर ब्लॉक के हिंदुस्तान केबल्स श्रमिक मंच में मंगलवार सालानपुर ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर जिला महिला नेत्री समेत प्रखंड के विभिन्न नेताओं की उपस्थिति में "दीक्षा" कर्मी सम्मेलन का आयोजन किया। जहाँ महिला तृणमूल कांग्रेस की जिला अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती, महिला तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अपर्णा रॉय, सालानपुर तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर तृणमूल के उपाध्यक्ष भोला सिंह, कल्याणेश्वरी क्षेत्रीय तृणमूल कांग्रेस नेता मनोज तिवारी, पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, चित्तरंजन ब्लॉक अध्यक्ष तापस बनर्जी समेत कई लोग उपस्थित थे। इस दिन महिला कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर राज्य सरकार की उपलब्धता एवं विकाश योजनाओं की जानकारी निर्देश दिया गया है। 

असीमा चक्रवर्ती ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और प्राथमिकता दी है। उन्होंने विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं के लिए कई परियोजनाएं लागू की हैं। इन परियोजनाओं का लाभ बंगाल के हर घर तक पहुंचा है। और इसी तरह राज्य सरकार की सभी योजनाओं को हमलोगो को घर घर तक पहुँचना है जिसके लिये, हमलोगों को नेता नही बल्कि मुख्यमंत्री के सैनिक के रुप मे कार्य करना होगा।