चिरेका में जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन

सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा चिरेका में बड़े पैमाने पर पानी की पाइपलाइन की मरम्मत कर जल रिसाव को रोकने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 

author-image
Sneha Singh
New Update
water

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: चित्तरंजन रेल कारखाना (चिरेका) में 15 जून से 30 जून तक जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसका पालन करते हुए आज यानि 21 जून को सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा बैनर पोस्टर के साथ एक जन जागरूकता रैली निकली गयी और जगह-जगह जल संरक्षण से संबंधित संदेश लोगों के मध्य साझा किया गया।

इस जन जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य जल संसाधन के महत्व को समझाना और जनसमुदाय में जागरूकता पैदा करना है। बता दे कि सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा चिरेका में बड़े पैमाने पर पानी की पाइपलाइन की मरम्मत कर जल रिसाव को रोकने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।