Commonwealth Youth Games 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा अर्जुन

16 साल का लड़का अर्जुन भारत (India) का प्रतिनिधित्व (represent) करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अर्जुन भारत के अंडर-18 लड़कों के भाला फेंक वर्ग (javelin thrower) में शीर्ष स्थान पर हैं और राष्ट्रमंडल देशों में तीसरे स्थान पर हैं। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
cwl game 06

Arjun to represent India in CYG 2023

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2023 (Commonwealth Youth Games 2023) में 16 साल का लड़का अर्जुन भारत (India) का प्रतिनिधित्व (represent) करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कम उम्र में, उसने वह हासिल कर लिया है जिसका कई लोग सपना देखते हैं। दो सप्ताह से भी कम समय बचा है, अर्जुन भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी कर रहे हैं, क्योकि 4 अगस्त से खेल शुरू होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन (Arjun)वर्तमान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग में पढ़ रहा है और वह 12वीं कक्षा का छात्र है। जेवलिन खिलाड़ी के रूप में उनकी यात्रा 12 साल की उम्र में शुरू हुई जब उन्होंने बिना सोचे-समझे इस खेल को अपना लिया है। 15 साल की उम्र में, उन्होंने चौथी एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 (Asian Youth Athletics Championship 2022) में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भाला फेंक में रजत पदक जीता। अर्जुन भारत के अंडर-18 लड़कों के भाला फेंक वर्ग (javelin thrower) में शीर्ष स्थान पर हैं और राष्ट्रमंडल देशों में तीसरे स्थान पर हैं।