दक्षिण अफ्रीका ने मारी बाजी, न्यूजीलैंड को एक पायदान का नुकसान

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में छठी जीत हासिल करते हुए न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को एक पायदान का नुकसान हुआ।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
won saf

world cup 2023

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में छठी जीत हासिल करते हुए न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को एक पायदान का नुकसान हुआ। वह तीसरे से चौथे स्थान पर आ गया। विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। एक मैच जीतने पर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड की टीम चार नवंबर को पाकिस्तान और नौ नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को अंतिम दो मैच भारत (पांच नवंबर) और अफगानिस्तान (10 नवंबर) के खिलाफ खेलना है।