फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर व्यापारी के घर में भयंकर लूट

घटना संपत्ति विवाद से जुड़ाव रखता है। इसकी खबर पुलिस को जांच में मिली। सूत्रों के मुताबिक विनिता सिंह और उनकी सौतेली मां आरती सिंह के बीच पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

author-image
Pawan Yadav
एडिट
New Update
fake income tax officer

fake income tax officer

चंदन राम,एएनएम न्यूज़: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूटपाट करने के आरोप में कोलकाता के एक व्यापारी के घर में 5 सीआईएसएफ कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस को इस घटना के और जाल का शक है इसीलिए पूरे जांच में जुटी हुई है। घटना संपत्ति विवाद से जुड़ाव रखता है। इसकी खबर पुलिस को जांच में मिली। सूत्रों के मुताबिक विनिता सिंह और उनकी सौतेली मां आरती सिंह के बीच पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। विनिता के पिता की मृत्यु के बाद यह विवाद और बढ़ गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार CISF इंस्पेक्टर की आरती सिंह से पहचान थी, और उसी के जरिए पूरी लूट की योजना बनाई गई। पूरी जांच की पश्चात पता चला कि लूटी गई संपत्ति को आरती सिंह और गिरफ्तार CISF कर्मियों के बीच बांटने की योजना थी। इस मामले में आरती सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे अभी तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बिधाननगर पुलिस ने सोशल मीडिया में अपडेट साझा करते हुए कहा कि बागुईहाटी पुलिस स्टेशन में फर्जी इनकम टैक्स छापेमारी से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है (Baguihati PS Case No. 192/25, dated 18.03.2025)। अब तक 5 CISF कर्मियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच अभी भी जारी है। घटना से पूरे क्षेत्र और कोलकाता के विभिन्न जगहों पर सनसनी फैला हुआ है।