मिहिजाम हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने तीन लाख रुपये के प्रलोभन में हत्या की साजिश रची थी। घटना कानगोई फाटक से 100 मीटर की दूरी पर हासीपहाड़ी मार्ग के पास अंजाम दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक की स्कूटी को छिपा दिया था।

author-image
Jagganath Mondal
एडिट
New Update
Two accused arrested in Mihijam murder case

Two accused arrested in Mihijam murder case

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में 30 जनवरी 2025 की रात हुई राहुल कुमार सिंह उर्फ लेफ्टी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार, स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणविजय सिंह पिता: राजपाल सिंह, ग्राम अल्लाडीह, थाना सालानपुर और राजेश कुमार साव पिता: स्व. रामबाबु साव, निवासी कुर्मीपाड़ा पाइपलाइन, थाना मिहिजाम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने तीन लाख रुपये के प्रलोभन में हत्या की साजिश रची थी। घटना कानगोई फाटक से 100 मीटर की दूरी पर हासीपहाड़ी मार्ग के पास अंजाम दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक की स्कूटी को छिपा दिया था। छानबीन के दौरान राजेश कुमार साव की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही मृतक की स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। घटना में कुल तीन हथियारों का इस्तेमाल हुआ था, जिनमें से एक पुलिस के कब्जे में आ चुका है। ये सारी जानकारी पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिव ने प्रेस वार्ता कर बताया साथ ही बताया कि गिरफ्तार आरोपी रणविजय सिंह का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है। वह चितरंजन थाना कांड संख्या 22/2020 में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। 

विशेष छापामारी दल में विकास आनंद लागुरी के अलावा नगर प्रभाग के पु.नि. रविंद्र नाथ यादव, मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, पु.अ.नि. गुलशन कुमार सिंह, बृजन राम, स.अ.नि. अजय कुमार और तकनीकी शाखा के सतोष कुमार सिंह शामिल थे। इस अभियान में सशस्त्र बल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।