30th April History: कर्ज लिया, पत्नी के गहने रखे गिरवी, पहली बार हुआ था थियेटर का आयोजन

30 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1598 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था। 1789 में 30 अप्रैल के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।

New Update
TODAY HISTORY.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : 30 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1598 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था। 1789 में 30 अप्रैल के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।

30 अप्रैल का इतिहास (30 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में आज ही के दिन नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने थे।
  • 2010 में 30 अप्रैल के दिन ही अभिनेता देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से और प्राण को फाल्के आइकॉन से सम्मानित किया गया था।
  • 2008 में आज ही के दिन चालक रहित विमान “लक्ष्य” का उड़ीसा के बालासोर में समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
  • 2007 में 30 अप्रैल के दिन ही नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 2006 में आज ही के दिन 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली थी।
  • 2001 में 30 अप्रैल के दिन ही फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास किया गया था।
  • 2000 में आज ही के दिन आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में खत्म हुआ था।
  • 1991 में आज ही के दिन अंडमान में ज्वालामुखी सक्रिय हुआ था।
  • 1985 में 30 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने थे।
  • 1908 में 30 अप्रैल के दिन ही खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका था।
  • 1864 में आज ही के दिन न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना, जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया था।
  • 1789 में 30 अप्रैल के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 1563 में आज ही के दिन यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया था।
  • 1598 में 30 अप्रैल के दिन ही अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था।

30 अप्रैल का इतिहास (30 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1870 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक दादासाहब फालके का जन्म हुआ था।
  • 1927 में 30 अप्रैल के दिन ही सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश फातिमा बीबी का जन्म हुआ था।
  • 1949 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ के 9वें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का जन्म हुआ था।