8 May Ka Itihas: आज ही के दिन हुई थी विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने की शुरुआत

यह दिवस हर साल हेनरी डुनांट के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इसके अलावा 1959 में 8 मई को ही प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरा युद्ध का विरोध किया था।

author-image
Sneha Singh
New Update
History of 8 May

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 8 मई का इतिहास इसलिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस हर साल हेनरी डुनांट के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इसके अलावा 1959 में 8 मई को ही प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरा युद्ध का विरोध किया था।

8 मई का इतिहास (8 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2009 में 8 मई को ही पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया था, इस दौरान तालिबान के जुल्मों से परेशान 2 लाख लोगों ने घाटी से पलायन कर लिया था।

2. 2006 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत हुआ।

3. 2004 में 8 मई को ही श्रीलंका के करिश्माई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया था।

4. 2000 में आज ही के दिन भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए थे।

5. 1999 में 8 मई को ही दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत हुई थी।

6. 1970 में आज ही के दिन ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।

7. 1959 में प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा था।

8. 1945 में आज ही के दिन मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के सामने जर्मनी का आत्मसमर्पण हुआ था।

9. 1886 में 8 मई को ही अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।