15 जून 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 15 जून 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स।

author-image
Sneha Singh
New Update
Current Affairs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 15 जून 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स।

1. प्रश्न. हर वर्ष किस तिथि को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज़्म (रंगहीनता) जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है? 

उत्तर: 13 जून

2.प्रश्न. विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी ‘ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स’ में भारत किस स्थान पर पहुंच गया है?

उत्तर: 129वें

3.प्रश्न. भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में जीत के 25 वर्ष पूरे होने की याद में क्या शुरू किया है? 

उत्तर: पैन-इंडिया मोटरसाइकिल अभियान

4.प्रश्न. कौन सा देश 2025 में पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा? 

उत्तर: भारत

5.प्रश्न. किसको फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: ज्योति विज

6.प्रश्न. कौन मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में शामिल होने वाले पहले भारतीय पहलवान बने हैं? 

उत्तर: संग्राम सिंह

7.प्रश्न. कहाँ यूक्रेन शांति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा? 

उत्तर: स्विटजरलैंड

8.प्रश्न. किस विश्वप्रसिद्ध सरोद वादक का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? 

उत्तर: राजीव तारानाथ

9.प्रश्न. किस तिथि को प्रधानमंत्री मोदी इटली में जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने तीसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर रवाना हुए? 

उत्तर: 13 जून

10. प्रश्न. ‘18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कब से कब तक मुंबई में आयोजित होगा? 

उत्तर: 15 जून से 21 जून, 2024