आने वाली परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं Current Affairs के ये सवाल

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 28 मार्च 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

New Update
current affairs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 28 मार्च 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स। 

1. विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है। विश्व रंगमंच दिवस पहली बार किस वर्ष मनाया गया था ?

उत्तर 1961 हैं।

नोट :-

  • विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दिवस पहली बार वर्ष 1961 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) द्वारा मनाया गया था।
  • लोग दुनिया भर के स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन करके विश्व रंगमंच दिवस मनाते हैं।

2. सर्वोच्च न्यायालय ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संरक्षण के लिए समिति नियुक्त की। IUCN रेड लिस्ट के अनुसार ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की स्थिति क्या है ?

उत्तर गंभीर रूप से लुप्तप्राय है।

नोट :-

  • SC ने स्थायी ऊर्जा लक्ष्यों के साथ बस्टर्ड संरक्षण को संतुलित करने के लिए विशेषज्ञ पैनल का गठन किया।

3. डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर मरियम मैमन मैथ्यू है।

नोट :-

  • मनोरमा ऑनलाइन की CEO मरियम मैमन मैथ्यू को DNPA का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

4. चुनाव आयोग द्वारा लॉन्च किए गए CVIGIL ऐप का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ?

उत्तर जनता को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देना है।

नोट :-

  • चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए CVIGIL ऐप लॉन्च किया।

5. मार्च 2024 में सूरत डायमंड ट्रेड सेंटर का नया अध्यक्ष कौन है ?

उत्तर गोविंद ढोलकिया है।

नोट :-

  • राज्यसभा सांसद और व्यापारी गोविंद ढोलकिया सूरत हीरा व्यापार केंद्र के नए अध्यक्ष हैंफ।

6. जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ (IPU) की 148वीं सभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया ?

उत्तर हरिवंश नारायण सिंह है।

नोट :-

  • हरिवंश ने जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ की 148वीं बैठक में भाग लिया।

7. इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली नाहिद दिवेचा किस राज्य से संबंधित हैं ?

उत्तर महाराष्ट्र है।

नोट :-

  • नाहिद दिवेचा ने इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में 2 स्वर्ण जीते।

8. मिस्र में पैरा पॉवरलिफ्टिंग (59 किग्रा युवा वर्ग) विश्व कप में स्वर्ण पदक विजेता विनय उत्तर प्रदेश के किस स्थान से हैं ?

उत्तर गोरखपुर है।

नोट :-

  • विनय ने मिस्र में पैरा पॉवरलिफ्टिंग विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।

9. हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए शक्ति और शिव क्या हैं ?

उत्तर आकाशगंगाओं का आकाशगंगा में विलय है।

नोट :-

  • वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के प्राचीन निर्माण खंड, शक्ति और शिव का पता लगाया।

10. आयरलैंड का अब तक का सबसे युवा प्रधान मंत्री कौन बनने वाला है ?

उत्तर साइमन हैरिस है।

नोट :-

  • साइमन हैरिस जल्द ही आयरलैंड के सबसे युवा PM बनेंगे।