8 मई 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 8 मई 2024 का दैनिक करेंट अफेयर्स। 

author-image
Sneha Singh
New Update
Important

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 8 मई 2024 का दैनिक करेंट अफेयर्स। 

1. ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ (World Red Cross Day) हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है।

2. ‘व्लादिमीर पुतिन’ (Vladimir Putin) पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं।

3. भारत ने ‘मॉरिशस’ को 14000 टन गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी है।

4. ‘सीमा सड़क संगठन’ (BRO) ने 7 मई 2024 को अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया है। 

5. भारत और ‘भूटान’ के बीच 5वीं संयुक्त सीमा शुल्क समूह (जेजीसी) की बैठक लेह, लद्दाख में आयोजित की गई है। 

6. ‘जोस राउल मुलिनो’ (Jose Raul Mulino) ने पनामा के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

7. कमांडेंट्स कॉन्क्लेव का छठा संस्करण ‘पुणे’ में आयोजित किया गया है। 

8. श्रीलंका ने भारत की ‘अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड’ के साथ 20 वर्ष का बिजली का समझौता किया है।

9. ‘भावी मेहता’ ने ‘द बुक ब्यूटीफुल’ के लिए 9वां ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार 2024 जीता है।

10. ‘राकेश सिंह’ को Paytm Money के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।