भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2001 में 12 जून को ही सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश वार्ता शुरू हुई थी। 1381 में आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था।

author-image
Sneha Singh
New Update
Important events

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 12 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 जून के दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था। 2001 में 12 जून को ही सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश वार्ता शुरू हुई थी। 1381 में आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था।

12 जून का इतिहास (12 June Ka Itihas) इस प्रकार है: 

1. 1381 में आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था।

2. 1665 में 12 जून को ही न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया था।

3. 1972 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के जीवन पर 8 खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।

4. 1975 में 12 जून को ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया था।

5. 1998 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया।

6. 1999 में 12 जून को ही पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

7. 2001 में आज ही के दिन सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश की वार्ता शुरू हुई थी।

8. 2002 में 12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।

9. 2007 में आज ही के दिन कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में 4 भारतीयों का चयन हुआ था। 

10. 2007 में 12 जून को ही आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली थी।

11. 2008 में 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को पुरस्कृत किया गया।

12. 2016 में आज ही के दिन सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता था।