20 March History: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

ईरानी शासक नादिर शाह ने 1738 में मुगलों पर आक्रमण कर उन्हें हराया और 13वें मुगल बादशाह अहमद शाह से 'कोहिनूर' हीरे को छीनकर पहली बार भारत के बाहर ले गया। 

author-image
Sneha Singh
एडिट
New Update
world history

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 20 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन नादिर शाह ने दिल्ली पर हमला कर कोहिनूर हीरा अपने कब्जे में ले लिया था। ईरानी शासक नादिर शाह ने 1738 में मुगलों पर आक्रमण कर उन्हें हराया और 13वें मुगल बादशाह अहमद शाह से 'कोहिनूर' हीरे को छीनकर पहली बार भारत के बाहर ले गया। 

20 मार्च के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1351 : मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सूरत में निधन। 

1602 : यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना। 

1615 : मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज़ महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म। 

1739 : नादिरशाह ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किए। 

1800 : अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज के बारे में सूचना दी। 

1916: अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन। 

1952: टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज का जन्म। 

1956: ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली। 

1970: संविधान सभा के सदस्य और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा का निधन। 

2006 : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है। 

2014: लेखक पत्रकार खुशवंत सिंह का निधन।

2016: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंचे। 

2021: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैच की टी-20 सीरीज़ पर 3-2 से कब्जा किया। 

2022: वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में विलय किया।