भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

13 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1943 में 13 जून से ही स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की थी।

author-image
Sneha Singh
New Update
jun

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 13 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1943 में 13 जून से ही स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की थी। इसके अलावा 2006 में आज ही के दिन नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया था। 

13 जून का इतिहास (13 June Ka Itihas) इस प्रकार है: 

1. 2008 में 13 जून को ही चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के संबंध में 1 ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

2. 2008 में आज ही के दिन टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कंपनी की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

3. 2006 में आज ही के दिन नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया था।

4. 2002 में आज ही के दिन अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया था।

5. 1960 में 13 जून को ही राजकुमार नरोत्तम सिंह आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने थे।

6. 1956 में आज ही के दिन 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा था।

7. 1951 में 13 जून को ही संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया था।

8. 1944 में आज ही के दिन नाजी जर्मनी ने V-1 बमों से हमला शुरू किया था।

9. 1943 में 13 जून को ही स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की थी।

10. 1932 में आज ही के दिन इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

11. 1927 में 13 जून को ही अमेरिका में पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया था।

12. 1888 में आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया था।

13. 1625 में 13 जून को ही ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया था।

14. 1290 में आज ही के दिन खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा था और साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ था।