History 6 April: जानें 6 अप्रैल का पूरा इतिहास...

6 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1980 में आज ही के दिन भारत की पाॅलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। 

author-image
Sneha Singh
New Update
history

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश और दुनिया में 6 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 6 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1980 में आज ही के दिन भारत की पाॅलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। 

6 अप्रैल का इतिहास (6 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2013 में आज ही के दिन राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीता था।

2. 2010 में 6 अप्रैल के दिन ही भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर साइन किए थे।

3. 1999 में आज ही के दिन नेपाल में दोबारा 500 के भारतीय नोट चलाने की घोषणा हुई थी।

4. 1982 में 6 अप्रैल के दिन ही दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया था।

5. 1980 में आज ही के दिन भारत की पाॅलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।

6. 1966 में 6 अप्रैल के दिन ही भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया था।

7. 1957 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।

8. 1955 में 6 अप्रैल के दिन ही अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया था।

9. 1942 में आज ही के दिन जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए थे।

10. 1924 में 6 अप्रैल के दिन ही इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया था।

11. 1919 में आज ही के दिन रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया था।

12. 1917 में 6 अप्रैल के दिन ही प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।

13. 1909 में आज ही के दिन अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया था।

14. 1896 में 6 अप्रैल के दिन ही पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई थी।