स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : 15 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2008 में आज ही के दिन जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया था। 2008 में 15 मार्च के दिन ही इटली के पोसिलियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
15 मार्च का इतिहास
- 2008 में आज ही के दिन इटली के पोसिलियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
- 2008 में 15 मार्च के दिन ही जेल सुधार और मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया था।
- 2007 में आज ही के दिन वोडाफोन और एस्सार के बीच समझौता संपन्न हुआ था।
- 2002 में 15 मार्च के दिन ही बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
- 1999 में आज ही के दिन एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं थीं।
- 1997 में 15 मार्च के दिन ही ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया था।
- 1964 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया था।
- 1901 में 15 मार्च के दिन ही अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा था।
- 1892 में आज ही के दिन पहली बार न्यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया था।
- 1744 में 15 मार्च के दिन ही फ्रांसीसी सम्राट लुईस 15वें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1564 में आज ही के दिन मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया था।
15 मार्च का इतिहास को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1984 में आज ही के दिन इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्म हुआ था।
- 1954 में 15 मार्च के दिन ही हिंदी साहित्यकार रमेशराज तेवरीकार का जन्म हुआ था।
- 1947 में आज ही के दिन भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का जन्म हुआ था।
- 1934 में 15 मार्च के दिन ही बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ था।
- 1901 में आज ही के दिन भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म हुआ था।
15 मार्च को हुए निधन
- 2015 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का निधन हुआ था।
- 2009 में 15 मार्च के दिन ही भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन हुआ था।
- 1992 में आज ही के दिन बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन हुआ था।
- 1985 में 15 मार्च के दिन ही भारतीय इतिहासकार और लेखक राधा कृष्ण चौधरी का निधन हुआ था।