27 March History: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं

27 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 27 मार्च ही वह दिन था जब देश के मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा के उजाले से रौशन करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था। 

author-image
Sneha Singh
New Update
world history

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 27 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 27 मार्च ही वह दिन था जब देश के मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा के उजाले से रौशन करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन हुआ था। 

27 मार्च का इतिहास (27 March Ka Itihas Hindi)

1. 2008 में अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा था।

2. 2006 में यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।

3. 2003 में रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

4.1989 में अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ था।

5. 1977 में यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी थी।

6. 1961 में आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

7. 1956 में अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया था।

8. 1933 में जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया था।

9. 1901 में अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया था।

10. 1899 में इटालियन आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।

11. 1884 में बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई थी।

12. 1871 में पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।

13. 1855 में आज ही के दिन अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया था।

14. 1841 में पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था।

15. 1794 में अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी थी।